किशनलाल चौकड़ीका "भाईजी" की 27वीं पुण्यतिथि 10 अप्रैल को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी

Update: 2026-04-09 14:20 GMT

 सीकर। सांस्कृतिक चेतना के अग्रदूत, सांस्कृतिक मंडल सीकर के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी ‘भाईजी’ के नाम से विख्यात स्व. किशनलाल चौकड़ीका की 27वीं पुण्यतिथि 10 अप्रैल को रामलीला मैदान स्थित महालक्ष्मी विवाह स्थल में श्रद्धा, सम्मान एवं भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:30 बजे संत-महात्माओं के सानिध्य एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।

कार्यक्रम संयोजक जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि स्व. चौकड़ीका का जीवन समाज सेवा, सांस्कृतिक उत्थान एवं लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। वे शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और अपने कार्यों से जनमानस में विशिष्ट पहचान बनाई।

उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें भजन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा। चोकडिका परिवार व आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Similar News