विहार सेवा ग्रुप निंबाहेड़ा ने कराया 396वां विहार, शासन सेवा में रचा नया अध्याय

Update: 2026-01-04 10:38 GMT


निंबाहेड़ा।

विहार सेवा ग्रुप निंबाहेड़ा द्वारा जैन शासन सेवा के अंतर्गत रविवार को 396वां विहार सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। यह विहार प.पूज्या साध्वी कीर्तिरेखा श्री म.सा. ठाणा 4 का रहा, जो बांगरेडा चौराहा से प्रारंभ होकर अभय जारोली के निजी आवास, शांति नगर तक लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय कर सम्पन्न हुआ।

विहार सेवक अतुल बोडाना ने बताया कि विहार अत्यंत शांत, सुव्यवस्थित एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सेवाभावी श्रावकों ने सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि विहार सेवा ग्रुप का उद्देश्य केवल सेवा नहीं बल्कि साधु-साध्वी भगवंतों के प्रति समर्पण भाव को जन-जन तक पहुँचाना है।

दिलीप पारख के अनुसार, वर्ष 2019 में प्रारंभ हुए विहार संकल्प ने आज 396वें विहार तक की यात्रा पूरी कर ली है, जो निंबाहेड़ा ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह निरंतरता इस बात का प्रमाण है कि समाज में सेवा, समर्पण और संगठन की भावना निरंतर सशक्त हो रही है।

उक्त विहार में सेवा देने वाले सौभाग्यशाली विहार सेवकों में

तखतसिंह सिंघवी, दिलीप पारख, अशोक तेजीवत, दिलीप पामेचा, दिलीप नागोरी, मनोहर बोहरा, राजेश मेहता, सौरभ बोडाना, अतुल बोडाना, महेश गोयल, प्रशांत जारोली एवं राहुल जारोली शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त अपने निजी वाहनों से विहार सेवकों को लाने-ले जाने में सहयोग करने वाले वाहन सारथियों में

दिलीप पामेचा, मनोहरलाल बोहरा एवं प्रशांत जारोली रहे।

विहार सेवा ग्रुप निंबाहेड़ा ने सभी पैदल सेवकों एवं वाहन सारथियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि 396 विहार संपन्न कर समूह ने शासन सेवा में एक नया अध्याय स्थापित किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा

Similar News