किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 2 गुर्गे राजस्थान से गिरफ्तार

Update: 2026-02-23 16:57 GMT


पानीपत/डीडवाना (भीलवाड़ा हलचल)। पानीपत थाना साइबर क्राइम की टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह को 'किराए' या 'कमीशन' पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के डीडवाना जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों को चंद रुपयों का लालच देकर उनके नाम से खाते खुलवाते थे और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर साइबर ठगों को बेच देते थे।

13.75 लाख की ठगी से खुला राज

इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा समालखा निवासी नरेश की शिकायत पर हुई जांच के बाद हुआ। नरेश को जून 2025 में वॉट्सएप के जरिए 'पार्ट टाइम जॉब' का झांसा दिया गया था। टास्क पूरा करने और मोटा मुनाफा कमाने के लालच में आकर नरेश ने अलग-अलग किस्तों में कुल 13 लाख 75 हजार रुपए गंवा दिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने अगस्त 2025 में मामला दर्ज कराया था।

10 हजार में खरीदकर 50 हजार में सौदा

साइबर सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर नवंबर 2025 में पहले जितेंद्र नामक आरोपी को पकड़ा गया था, जिसके खाते में ठगी के 7.11 लाख रुपए आए थे। जितेंद्र से कड़ी पूछताछ के बाद सुरेश और कमल के नाम सामने आए। पुलिस ने दबिश देकर सुरेश और कमल को डीडवाना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे स्थानीय लोगों से 10 से 15 हजार रुपए में खाते लेते थे और आगे अपने साथी विकास को यही खाते 50 हजार रुपए प्रति खाता बेच देते थे। इन खातों का उपयोग साइबर अपराधी ठगी की राशि को सुरक्षित ठिकाने लगाने के लिए करते थे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News