30 हजार की ले रहा था रिश्वत, घर में मिले डेढ़ करोड़ नकद1

Update: 2025-07-30 18:52 GMT

जयपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) के कार्यकारी अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई को एक्सईएन के दिल्ली और जयपुर स्थित घर पर तलाशी में 1.60 करोड़ रुपए का कैश मिला है। सीबीआई टीम आरोपी एक्सईएन से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के जारी प्रेसनोट में एक्सईएन का नाम नहीं दिया गया है।

 

सीबीआई के अनुसार गिरफ्तार एक्सईएन के खिलाफ 28 जुलाई को सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। इसमें बताया गया था कि एक्सईएन पेंडिंग बिलों के पेमेंट करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। कुल बकाया बिल का तीन प्रतिशत कमीशन रिश्वत में मांग रहा है। शिकायतकर्ता से पेंडिंग बिलों को मंजूरी देने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

 

Similar News