दिल्ली धमाके के बाद, अजमेर पुलिया पर मिला संदिग्ध सूटकेस ,लोगों में सनसनी. खाली निकला
अजमेर। दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी है। इसी बीच मंगलवार रात अजमेर के **वैशाली नगर** में स्थित पुलिया की दीवार पर रखा एक पुराने सूटकेस ने लोगों में सनसनी फैला दी।
सूचना के अनुसार, सूटकेस **पीएनबी बैंक के सामने** पड़ा था। करीब एक घंटे तक लोग डर और शंका में सूटकेस के पास जाने से बचते रहे। धीरे-धीरे वहां **पुलिस और स्थानीय लोगों का जमावड़ा** लग गया।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले सूटकेस देखा और **क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस** को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर सतर्कता बरतते हुए सूटकेस की जांच की।
पुलिस ने बताया कि पहले उन्होंने सूटकेस को हिला कर देखा कि कहीं उसमें कोई विस्फोटक तो नहीं है। जब वजन हल्का लगा, तो एक सिपाही ने सावधानीपूर्वक सूटकेस खोला, तो वह **खाली निकला**। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
हालांकि, **एहतियातन सूटकेस को जब्त** कर लिया गया है। पुलिस अब मामले में आसपास लगे **सीसीटीवी फुटेज** की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस वहाँ कौन रख गया था।
इस घटना के बाद अजमेर में हाई अलर्ट जारी है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
