एशियन लैक्रोज गेम्स: जनजातीय अंचल के स्वर्ण पदक विजेताओं का जयपुर में शाही स्वागत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

Update: 2026-02-25 15:02 GMT


उदयपुर/जयपुर। सऊदी अरब के रियाद शहर में आयोजित एशियन लैक्रोज गेम्स में भारतीय पुरुष एवं महिला टीम द्वारा 'दोहरा स्वर्ण' जीतकर रचा गया इतिहास आज पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय बन गया है। इस गौरवशाली उपलब्धि के नायक रहे मेवाड़ के जनजातीय खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए जयपुर में विशेष समारोह आयोजित किए गए।

राज्यपाल ने बताया 'मील का पत्थर', पेंटिंग भेंट कर जताया आभार

उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों के अनुशासन और समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर बनफूल ट्राइबल डिजाइन स्टूडियो द्वारा निर्मित एक विशेष पेंटिंग राज्यपाल को भेंट की गई। राज्यपाल ने लैक्रोज खेल के विकास के लिए हर संभव वित्तीय सहयोग और संसाधनों का भरोसा दिलाया।



 



मुख्यमंत्री ने खिलाई मिठाई, मिला सरकारी सुविधाओं का आश्वासन

राजस्थान लैक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में विजेता टीम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पहुंची। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी और कहा कि यह सफलता आत्मनिर्भर राजस्थान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल संसाधन और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की पहली सरकारी लैक्रोज अकादमी की सौगात

खिलाड़ियों ने राजस्थान सरकार के बजट में घोषित भारत की पहली सरकारी लैक्रोज अकादमी की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में निर्माणाधीन लैक्रोज मैदान का कार्य भी अंतिम चरण में है, जिससे जल्द ही मेवाड़ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकेगा।

दिखाई गई संघर्ष की कहानी: 13 मिनट की डॉक्यूमेंट्री

कार्यक्रम के दौरान RSMML के सहयोग से निर्मित एक 13 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें दिखाया गया कि कैसे सीमित संसाधनों और जनजातीय अंचल के कठिन संघर्ष के बावजूद इन युवाओं ने रियाद में तिरंगा लहराया। समारोह में आईएएस कुंजीलाल मीणा, नीरज के. पवन, डॉ. पृथ्वीराज सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News

आरक्षण की हुंकार: जयपुर में उमड़ा माली-सैनी समाज का सैलाब,: 12% कोटे के लिए विधानसभा घेराव की चेतावनी

हेल्थ वॉरियर्स की कुंडली अब एक क्लिक पर:: 28 तक डेटा फीडिंग अनिवार्य, वरना अटक सकता है मार्च का वेतन