उदयपुर: पंचायतीराज मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन, जिले में बढ़े 9,426 मतदाता
उदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बुधवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम प्रशासन) दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नए आंकड़ों की जानकारी साझा की।मतदाता संख्या में इजाफा, अब कुल 13.83 लाख वोटरउप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राठौड़ ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को जब प्रारूप प्रकाशन किया गया था, तब जिले में कुल 13 लाख 73 हजार 752 मतदाता थे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद बुधवार को जारी अंतिम सूची में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 लाख 83 हजार 178 हो गई है। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले में कुल 9,426 नए मतदाता जुड़े हैं।उदयपुर की 20 पंचायत समितियों में मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:
पंचायत समिति कुल मतदाता पंचायत समिति कुल मतदाता
भीण्डर 97,781 मावली 94,512
गोगुन्दा 89,369 वल्लभनगर 86,282
घासा 85,061 खेरवाड़ा 84,148
बड़गांव 77,125 सायरा 78,483
फलासिया 72,835 झाडोल 71,२५०
जिले का मतदाता समीकरण: पुरुष और महिला वोटर
कुल मतदाता: 13,83,178
पुरुष मतदाता: 7,05,667
महिला मतदाता: 6,77,506
ट्रांस जेंडर: 05
बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्हें अंतिम प्रकाशन की प्रतियां सौंपी गईं।
