
भीम | भारत विकास परिषद शाखा भीम के द्वारा शहर में आज स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन होगा। परिषद अध्यक्ष माणक दलाल ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों के निर्देशन में भारतीय चिकित्सा पद्धति से बनाए गए स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में 10 बजे से आयोजित होगा। जिसमें परिषद की ओर से पदाधिकारी नवजात शिशु सहित नन्हे मुन्हें बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया जायेगा।कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. समन्दर शर्मा डॉ. चंद्रवीर सिंह योग विशेषज्ञ डॉ. राजू वैष्णव आदि मौजूद रहेंगे।
क्या है स्वर्ण प्राशन
बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु हेल्दी आहार आवश्यक होता इसमें किसी भी प्रकार की कमी से इम्यूनिटी कम होने पर शिशु के गम्भीर रोग होने की आशंका होती है। हिन्दू संस्कृति में 16 संस्कारों में एक स्वर्ण प्राशन संस्कार भी है। इसमें शिशु सहित बच्चों को गौ घृत शहद एवं स्वर्ण भस्म का मिश्रण पिलाया जाता है। इससे बालक शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक रूप से पुष्ट होता है। यह आयुर्वेदिक प्रतिरक्षण की एक प्रक्रिया है। शिशु एवं बाल्यावस्था में स्वर्ण प्राशन संस्कार व्यक्ति के स्वस्थ जीवन की यात्रा में मील का पत्थर साबित होता है।