भारत विकास परिषद का आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-04-09 10:46 GMT
भारत विकास परिषद का आयोजन
  • whatsapp icon


भीम  आयुर्वेद विभाग राजसमंद एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को विद्या निकेतन के बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। शहर के बरतू स्थित विद्यालय में आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. समन्दर शर्मा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुखराज दक भारत विकास परिषद के अध्यक्ष माणक दलाल परिषद के प्रांतीय संयोजक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी अजय सोमानी सहित अतिथियों की मौजूदगी में नन्हे मुन्हें बच्चों को स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन हुआ। जिसके 100 से अधिक बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान सचिव भरत हिंगड वित्त सचिव पवन मेहता दीपक भटेवरा रमेश मुनोत डॉ. राजू वैष्णव डॉ. चंद्रवीर सिंह चौहान डॉ. राजेन्द्र कुमार कंपाउंडर इन्द्र सिंह अक्षय वैष्णव नरेश वैष्णव मोहनदास वैष्णव प्रधानाध्यापक छगन सिंह महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

क्या है स्वर्ण प्राशन

बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु हेल्दी आहार आवश्यक होता इसमें किसी भी प्रकार की कमी से इम्यूनिटी कम होने पर शिशु के गम्भीर रोग होने की आशंका होती है। हिन्दू संस्कृति में 16 संस्कारों में एक स्वर्ण प्राशन संस्कार भी है। इसमें शिशु सहित बच्चों को गौ घृत शहद एवं स्वर्ण भस्म का मिश्रण पिलाया जाता है। इससे बालक शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक रूप से पुष्ट होता है। यह आयुर्वेदिक प्रतिरक्षण की एक प्रक्रिया है। शिशु एवं बाल्यावस्था में स्वर्ण प्राशन संस्कार व्यक्ति के स्वस्थ जीवन की यात्रा में मील का पत्थर साबित होता है।

Tags:    

Similar News