चित्तौड़गढ़ राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलने के लिए चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों ने महादेव मंदिर में दुग्ध , पंचामृत, जलाभिषेक, हवन आहुति देकर पूजा अर्चना कर दीर्घायु जीवन की कामना की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंडल पदाधिकारियों ने विजयपुर के हजारेश्वर मंदिर, पांडोली के ऋषि मंगरी महादेव, भदेसर के धनेश्वर महादेव, सावा के कमलेश्वर महादेव, बस्सी के नीलिया महादेव, घोसुंडा के धोलेश्वर महादेव, अरनिया पंथ के मायरा महादेव में पदाधिकारियों ने कमाना की है की ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करे एक दूरदर्शी व गरीब ओर वंचित के नेता सुरेंद्रसिंह जाड़ावत की विधानसभा क्षेत्र मे काफी जरूरत है वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा में हाजिर होंगे