श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के छात्रों का खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

Update: 2025-01-16 11:37 GMT

निंबाहेड़ा । पंजाब राज्य के भटिंडा स्थित गुरु काशी विश्वविद्यालय में 5 से 17 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2024-25 में श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के 24 विद्यार्थियों ने विभिन्न वजन वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। विश्वविद्यालय के टीम मैनेजर विकास शर्मा ने बताया कि ग्रीको रोमन शैली में बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र अंकुश पुत्र रणबीर और एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र आयुष पुत्र रजनीश का राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता खेलो इंडिया में चयन हुआ हैं। ज्ञातव्य हैं कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष आठ व्यक्तियों का चयन होता हैं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय के छात्रों के चयन पर चेयरपर्सन कैलाश चंद्र मूंदड़ा ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Similar News