संस्था प्रधान व शिक्षिका के अश्लील वीडियो वायरल के बाद छात्रों व ग्रामीणों ने स्टाफ को हटाने की मांग की
चित्तौड़गढ़ (राजेश जोशी)। चित्तौड़गढ़ में शिक्षक तथा शिक्षिका के वायरल वीडियो के मामले में जांच दल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर गांव में पहुंचा तथा मामले की जानकारी दी । चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार ब्लॉक के सालेरा गांव के प्रधान शिक्षक अरविंद व्यास व शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था । ग्रामीणों को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जिसमें शिक्षक व शिक्षिका की करतूतें कैद हुई तथा इसे जिला शिक्षा अधिकारी के पास मेल से भेजा गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए दोनों को निलंबित किया । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के संज्ञान लेने के बाद टीम सालेरा गांव पहुंची। मौके पर जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जांच दल ने मामले का संज्ञा लिया तथा ग्रामीणों से बात की । ग्रामीणों ने जहां दोषी शिक्षक व शिक्षिका के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की तो वहीं पूरे स्टाफ को बदलने के मामले में ग्रामीणों में यही बात बताई । कई ग्रामीणों का कहना था कि पूरे स्टाफ को हटाया जाए स्कूल में लंबे समय से इस प्रकार के कार्य चल रहे थे तो वहीं कई ग्रामीणों ने वर्तमान स्टाफ को वहां से नहीं हटाने की मांग की । अब उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।