ख़ुमेद्र गुर्जर बने भीलवाड़ा एनएसयूआई के ज़िला सह प्रभारी

Update: 2025-01-20 08:54 GMT

चित्तौड़गढ़  । एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और साहिल शर्मा की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ जिले के निवासी खुमेन्द्र गुर्जर को वर्तमान में जारी हुई कार्यकारिणी में भीलवाड़ा जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया

गुर्जर पिछले कई वर्षों से छात्र हितों के लिए कार्य कर रहे हे एव वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी में भी प्रदेश संयुक्त सचिव के दायित्व पर कार्य कर रहे है , गुर्जर की नियुक्ति पर युवाओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

नियुक्ति को लेकर छात्र नेता खुमेन्द्र गुर्जर ने समस्त प्रदेश नेतृत्व एव राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Similar News