भीलवाड़ा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केंद्र और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
घोसुंडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में नंदनी खटीक ने प्रथम, अंजली खटीक ने द्वितीय और प्रमिला रेगर व अशफिया नूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनिषा कलंत्री प्रथम, महेश मीणा द्वितीय और विदिशा खोईवाल व सत्यनारायण माली तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में मेघा कलंत्री ने प्रथम, पियूष कलाल ने द्वितीय और पायल राणावत व अंशु वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामलाल जाट, राजश्री पुरोहित, प्रेमलता परमार, रतन प्रभा न्याती और रमेश चंद्र सोनी उपस्थित रहे।
सहनवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में बुलबुल खान ने प्रथम, निशा प्रजापत ने द्वितीय और ऋतू बैरवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदीप पारिक प्रथम, प्रदीप भाम्भी द्वितीय और खुश्बू भाम्भी व ऋतू सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में ऋतू बैरवा ने प्रथम, जीविका जाट ने द्वितीय और आसिफ खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल पायल मुद्गल, रेणुका भट्ट, सीमा जोशी, राजकुमारी राठौड़, ममता और वर्षा उपस्थित रहे।
कनौज स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में भी चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, निबंध और करियर मेला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कविता रेगर ने प्रथम, वीणा रेगर ने द्वितीय और दिवेश कुम्हार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुहाना माली प्रथम, इशिका पालीवाल द्वितीय और परवीन बानू तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में अंकिता जाट ने प्रथम, अंजली जाट ने द्वितीय और यास्मिन शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। करियर मेला प्रतियोगिता में सानिया बी ने प्रथम, पायल सेन ने द्वितीय और वीणा रेगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश न्याती, पुष्पा व्यास, पवनकुमार स्वर्णकार और मनोज खटीक उपस्थित रहे।
सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि भरत बारेठ ने इस आयोजन में योगदान दिया।
