सांसद जोशी ने दिवाकर भवन का किया अवलोकन

Update: 2025-02-07 13:23 GMT

 

चित्तौड़गढ़  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने शुक्रवार को आयकर भवन के पास निर्माणाधीन दिवाकर भवन का अवलोकन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इस दौरान सांसद जोशी ने जैन गुरू धर्म मुनी जी म सा के आगामी चातुर्मास को लेकर की जा रही व्यवस्थाओ एवं तैयारियां का जायजा भी लिया। इस दौरान सांसद जोशी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, पुर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, गोविंद गोपाल ईनाणी साथ रहे।‌ सुरेश सिंघवी, राकेश चौपड़ा आदि ने मारासा के चातुर्मास संबधी जानकारी दी।

Similar News