मिश्रों की पीपली मे विश्वकर्मा जयन्ती पर शोभायात्रा निकाली गई

Update: 2025-02-11 11:49 GMT

चित्तौडगढ । जिला मुख्यालय के समवर्ती गांव मिश्रो की पीपली, में विश्वकर्मा तेरस के उपलक्ष में महाप्रसादी का आयोजन हुआ । उसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा को  भोग लगाकर शोभा यात्रा प्रारंभ की गई, और गांव वासियों द्वारा शोभा यात्रा का जोर- शोर से स्वागत किया गया।

तेजाजी मंदिर पर आरती करके शोभायात्रा का समापन हुआ। जिनमे रतन लोहार, कन्हैया लाल, पप्पू लाल, कन्हैया लाल, सत्यनारायण जी घोसुण्डा, उदय राम , डालू जी, कैलाश, तेजपाल, किशन, हरीश आदि जन उपस्थित रहे।

Similar News