वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर जिला भाजपा की कार्यशाला आयोजित

By :  prem kumar
Update: 2025-04-26 12:26 GMT
वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर जिला भाजपा की कार्यशाला आयोजित
  • whatsapp icon

 चित्तौड़गढ़ .वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर जिला भाजपा की कार्यशाला आयोजित

भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश चौधरी एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रतनलाल गाडरी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के प्रदेश संयोजक भारत सरकार के पूर्व कृषि कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद कई कानून बने लेकिन उनको समझने की आवश्यकता नहीं हुई 2013 में पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कानून बने उन्हें समझने की आवश्यकता क्यों पड़ी ? विपक्ष की एक धारणा बन गई है कि मोदी जो भी कार्य करते हैं उसका विरोध करना है, मोदी जो भी कानून बनाए उसका विरोध करना है क्योंकि विपक्ष ने कोई ऐसा कार्य नहीं किया। पहले धारा 370 का विरोध किया, फिर तीन तलाक का विरोध किया। विपक्ष की एक ही मानसिकता है कि अपने वोट बैंक को कैसे बचाए रखें। कैलाश चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने वक्फ जमीन पर अवैध कब्जे कर रखे है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वक्फ कानून के नाम पर लुट खसोट करने वालों से जमीन वापस लेकर गरीब एवं मुस्लिम समाज के जरूरतमंद तबके के लिए अस्पताल, कॉलेज, अनाथालय और स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनवाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 70 सालों तक राज करने के बाद भी कांग्रेस ने मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों को सिर्फ टायर पंचर और मैकेनिक जैसे कामों तक सीमित रखा। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहर लाल नेहरू की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण ही देश का बंटवारा हुआ।

कार्यशाला के दौरान कैलाश चौधरी ने वक्फ संशोधन कानून 2025 को गरीबों के कल्याण के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाकर कानून को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह कानून पारदर्शिता, जवाबदेही और वक्फ संपत्तियों के सदुपयोग की दिशा में सराहनीय व एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ मुस्लिम महिलाओं, बच्चों और समाज के वंचित तबके तक पहुंचेगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस व कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने देश के लिए कुछ नहीं किया देश शक्तिशाली विकसित राष्ट्र बने इसके लिए कोई कार्य नहीं किया गरीबों के लिए कोई कार्य नहीं किया कर कांग्रेस ने अगर कोई कार्य किया है तो वह के लोगों को भड़का कर वोट बैंक बनाकर रखने का कार्य किया है। जब वक्फ ब

कानून बनकर आया था तब इस पर 5 घंटे चर्चा हुई परंतु जब संशोधन आया तो इसमें 16 घंटे तक चर्चा हुई। इसमें सब की राय ली गई है। वक्फ कानून के आने के बाद आने वाले समय में उन संपत्ति पर स्कूल, हॉस्पिटल बनेंगे।

महिलाओं की समृद्धि के लिए बिल में बहुत कुछ कहा गया है। यह बिल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के लिए जो अधिकार देगा वह उनकी समृद्धि का बहुत बड़ा कारण बनेगा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक मानती रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने स्वागत उद्बबोधन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी जाति किसी व्यक्ति विशेष एवं किसी वर्ग के लिए कोई योजना नहीं बनाते । पीएम मोदी ने देश का कल्याण हो, भारत विकसित भारत कैसे बने और देश की 140 करोड़ जनता को ध्यान में रखकर कानून और योजना बनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास को लेकर योजना बनाते हैं जिला अध्यक्ष गाडरी ने सभी से हाथ खड़े करवाकर वक्फ कानून के बारे में फैलाये जा रहे भ्रम को लेकर जागरूकता दिलाने का संकल्प दिलाया।

अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खां मेवाती ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो उन्हें गर्व और स्वाभिमान के साथ भारतीय नागरिक के रूप में खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगा। कार्यशाला को अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक अशोक नवलखा, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख ने भी संबोधित किया।

संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया एवं आभार जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने व्यक्त किया कार्यशाला से पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया इसके पश्चात पहलगाम हमले में शहीद हुए 26 पर्यटकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यशाला में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, वक्फ सुधार जन जागरण अभियान संभाग प्रभारी हमीद शेख, जिला महामंत्री अली असगर बोहरा, अभियान के सहसंयोजक गौरव त्यागी, नंदकिशोर टेलर, एजाज अली, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, प्रधान देवेंद्र कंवर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटुलाल सुथार, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, संजू लड्ढा, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार,

जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, गणपत छीपा, रत्नेश छाजेड़, अभियान के युवा मोर्चा जिला संयोजक पुष्कर धाकड़, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू पिपलिया, एसटी मोर्चा के पन्नालाल भील सहित अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जन व भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष सलीम खान, चंदेरिया नगर अध्यक्ष रुस्तम खान, भादसोड़ा नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, बेगू नगर अध्यक्ष आबिद अंसारी, राशमी नगर अध्यक्ष शेरखान, डूंगला नगर अध्यक्ष उस्मान मंसूरी, बड़ी सादड़ी नगर अध्यक्ष शकील मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष सिद्दीक नीलगर आदि उपस्थित थे।

Similar News