सुदर्शन व्यायाम शाला में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक

Update: 2026-01-08 10:59 GMT

चित्तौड़गढ़   सुदर्शन सेवा संस्थान के तत्वाधान में संचालित सुदर्शन व्यायाम शाला चंदेरिया में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक रखी गयी गो सम्मान आह्वान अभियान चित्तोड़ जिला सयोजक गौरव सोमानी,श्री प्रकाश नारायण जी महाराज ने विषय रखा गया गो माता को राष्ट्रमाता का कानूनी रूप से दर्जा मिले एवं गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के लिए केन्द्र सरकार से प्रार्थना करेंगे। हम सभी भारतवासियों को प्रेमियों को अपने-अपने तहसील स्तर पर 27 अप्रैल 2026 को माननीय तहसीलदार जी उपखंड अधिकारी जी को प्रार्थना पत्र देंगे गाय की जो दुर्दशा आज हो रही है उसके निवारण एवं समाधान के लिए यह व्यापक रूप से अभियान चल रहा है इसी के साथ में 27 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ तहसील पर अधिक से अधिक संख्या में माता बहन एवं सभी गो प्रेमी उपस्थित रहने एवं जिला सयोजक गौरव सोमानी ने बताया की आंदोलन अहिंसक एवं शान्तिपूर्ण होगा अभियान पूरी तरह अहिंसक रहेगा, इसमें किसी प्रकार का भाषण, मंचीय उद्घोषणा या राजनीतिक स्वरूप नहीं होगा। कोई भी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। अभियान का प्रतीक केवल नंदी महाराज और गौमाता का चित्र होगा। बैठक में जगदीश पारीक,नीरज सुवालका, विपिन गर्ग नितेश शर्मा तारा चंद हरनावा अजय प्रजापत राकेश जायसवाल मुकेश शर्मा प्रफुल्ल जायसवाल जगदीश सुथार अजय सुवालका महेंद्र जोशी रोशन शर्मा शर्मा प्रतीक शर्मा अर्जुन प्रजापत दिनेश सालवी विकास शर्मा हिमेश शर्मा राहुल प्रजापत उदय लाल शांतिलाल बंजारा वर्षा गवारिया कृष्णा खटीक भगवती बंजारा कोमल प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Similar News