भादसोड़ा । श्री अमरा भगत सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर शुक्रवार को श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल मंडफिया के नवमनोनीत बोर्ड पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
मंदिर मंडल के नवमनोनीत अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य अर्जुनलाल जीनगर (विधायक कपासन), मिठूलाल जाट, किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, रामलाल गुर्जर का स्वागत किया गया। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी एवं गाडरी समाज जिलाध्यक्ष छोगालाल सुरपुर ने संबोधित करते हुए विकास की प्रमुख मांगे रखी। संचालन सचिव भैरूलाल भूतखेड़ा ने किया। भादसोड़ा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, अमरा भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष कालूराम सोहनखेड़ा, उपाध्यक्ष गोपीलाल चेनाखेड़ा, सचिव भैरूलाल भूतखेड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पारलिया, जिपस शम्भू भागल, पसस गोविंद सोनी, करेड़िया सरपंच कालू राम, रमेश चंडालिया, रमेश वैष्णव, टोडू राम गाडरी, कैलाश लुहारिया, राधे सुथार, कमेटी के सदस्य सदस्य कैलाश कुरेठा, कैलाश मावरा, भैरूलाल झामरखेड़ी, कैलाश खोड़िया खेड़ा, बाबूलाल बोरखेड़ा, बग़दीराम गरदाना, मोहन भाटोली, उदयराम गीदाखेड़ा, नारायण रघुनाथपुरा, कालू नपानिया, नारायण रदाई, शम्भू पीपलवास, नारायण रायपुरिया, कैलाश रगेडिया खेड़ा, राधेश्याम सोहन खेड़ा आदि मौजूद थे।