चित्तौड़गढ़। /राज्य सरकार के बजट 2026 के लाइव प्रसारण को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा DOIT (Department of Information Technology & Communication) कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, DOIT के संयुक्त निदेशक, उप निदेशक सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बजट में जिले के विकास, ई-गवर्नेंस, आईटी सेवाओं, ग्रामीण कनेक्टिविटी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी घोषणाओं को गंभीरता से सुना और बजट की प्रमुख बातों पर चर्चा भी की।