भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधारानी ने बजट 2026 को बताया विकास और सुशासन का दस्तावेज
चित्तौड़गढ़।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधारानी ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के बजट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आभार व्यक्त कर कहा कि बजट “विकास के संकल्प, जनविश्वास और सुशासन की प्रतिबद्धता” का सशक्त दस्तावेज है। प्रदेश के किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार किया है।