जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम व भू-अभिलेख अनुभाग का किया औचक निरीक्षण
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को दोपहर बाद कलक्ट्रेट स्थित रिकॉर्ड रूम एवं भू-अभिलेख अनुभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
जिला कलक्टर ने वहा पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किया जाए तथा रिकॉर्ड रूम में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनका सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव अनिवार्य है।
उन्होंने रिकॉर्ड रूम में अनावश्यक व नाकारा सामग्री के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए, ताकि आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता और कार्य में सुगमता बनी रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (भूमि अवाप्ति) रामचंद्र खटीक भी उपस्थित रहे।