बेगूं । पुलिस ने हाईवे 27 पर मेनाल के पास नाकाबंदी करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक कार से 137 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। इस मामले में हरियाणा निवासी एक पुरुष और महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा से घूमने के बहाने राजस्थान आए थे और डोडा पोस्त की तस्करी करने की योजना बना रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिल सके।