पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के लिए जिला संचालन टीम घोषित

Update: 2026-02-10 09:20 GMT

 चित्तौड़गढ़,  । पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के सुचारू संचालन के लिए जिला संयोजक और सह संयोजक घोषित किए गए हैं। भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा को अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक के अनुसार, यह अभियान संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की कार्यशालाओं के बाद जिले के सभी मंडलों में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन सत्रों में मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता भाग लेकर भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से परिचित होंगे।

जिला संचालन टीम में सह संयोजक के रूप में सत्यनारायण मेनारिया (सुवानिया), चंद्रशेखर सोनी (चित्तौड़गढ़) और रेखा रानी तिवारी (निंबाहेड़ा) को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला टीम की नियुक्ति का स्वागत किया और भरोसा जताया कि यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

Similar News