चित्तौड़गढ़ । स्थानकवासी ओसवाल संघ सोसायटी बापूनगर सेंती की आमसभा की बैठक अध्यक्ष हिम्मतसिंह अलावत की अध्यक्षता में षान्तिभवन में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वानुमति से अगले दो वर्षों के लिए लक्ष्मीलाल चण्डालिया को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संघ मंत्री विमलकुमार कोठारी ने प्रारम्भ में संघ द्वारा किये गये कार्यो का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। तत्पष्चात संघ के कोशाध्यक्ष गौतमलाल मारू ने पिछले वर्शो का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिसका सर्वानुमति से सदन ने अनुमोदन किया।
संघ मंत्री विमलकुमार कोठारी ने चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में चारो संघो से अनोपचारिक चर्चा के बाद ऐसा प्रस्ताव रखा कि जिससे सभी संघो को समुचित समान प्रतिनिधित्व मिल सके और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बना रहे। सदन में संघ मंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को प्रचण्ड बहुमत से स्वीकार करते हुए यह भावना व्यक्त की कि, इस अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रस्ताव का भविश्य में भी निरन्तर पालन किया जाए। चारो संघो द्वारा मनोनीत चयन समिति के सदस्यों ने उक्त प्रस्ताव का अनुसरण करते हुए सर्वानुमति से लक्ष्मीलाल चण्डालिया का नाम अध्यक्ष पद हेतु सदन में रखा । जिसका करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए आषा व्यक्त की कि, इससे मधुर संबंधो में वृद्धि होगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मीलाल चण्डालिया ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की और आष्वासन दिया कि वह सकारात्मक सोच के साथ सभी को साथ मे लेकर संघ के विकास में योगदान देगें।
संघ द्वारा संघ के विकास और भवन निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में चांदमल बोकड़िया, आदित्यकुमार सेठिया,
अभयकुमार संचेती ने भी अपने विचार व्यक्त किये। आभार संघ अध्यक्ष हिम्मतसिंह अलावत द्वारा प्रकट किया। अध्यक्ष हिम्मतसिंह अलावत के कार्यकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिये सभी ने आभार जताया।