तुलसी विवाह में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Update: 2025-02-07 14:34 GMT

 आकोला। क्षेत्र के पारी का खेड़ा में तुलसी विवाह का मनोरथ धूमधाम से ब्याह का आयोजन हुआ।

तुलसी विवाह भूपालनगर (डाबर) से रवाना होकर ओंकार गिरी गोस्वामी पारी का खेड़ा के तत्वावधान में आयोजन किया गया।बारात द्वारकाधीश मंदिर से गांव पारी का खेड़ा(भानीपुरा) उंकार गिरी- कैलाश गिरी गोस्वामी के यहां पहुंची, बाराती मंदिर परिसर से बिन्दोली रवाना हुई। तुलसी विवाह मे सामुहिक लोगों ने भगवान ठाकुर जी की बारात हाथी घोड़ो पर सवार होकर पुरे गांवों में बिन्दोली बैण्ड बाजो व गाजे के साथ मुख्य मार्ग से होती हुई बिन्दोली निकाली, वही बारात का जगह जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा की गई। बराती नाचते गाते चल रहे हैं गंतव्य स्थान बारात पहुंची जहाँ रीति रिवाज के साथ तोरण स्स्म अदा कर, फेरो के साथ तुलसी विवाह सम्पन्न हुआ। इस दौरान पंडित के द्वारा शुभ मुहूर्त में तुलसी विवाह कराया गया।

तुलसी विवाह देखने के लिए महिलाओं की अपार भीड़ लगी रही। ब्याह वालो ने मेहमानों द्वारा कन्या दान किया गया। शाम को तुलसी माता व भगवान को विदाई दी गई। महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Similar News