नगर पालिका आकोला क्षेत्र में विधायक मद द्वारा जारी 7 ट्यूबवेल बनी चर्चा का विषय- श्रेय लेने की लगी होड़

Update: 2025-02-08 14:02 GMT

 आकोला। नगर पालिका आकोला क्षेत्र में विधायक मद से जारी 7 ट्यूबवेल बनी चर्चा का विषय। जब से नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हुआ है तब से आकोला क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, इसका जीता जागता उदाहरण विधायक मत से जारी ट्यूबवेल अनुशंसा नेताओं की राजनीति की बलि चढ़ गई। ग्रुपों में सोशलमीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय समाज विशेष के यहां हुई ट्यूबवेल एवं थाने के पास लगी ट्यूबवेल सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही। शोशलमीडिया में चर्चा में बताया गया कि थाने के पास लगी ट्यूबवेल इसका वहां कोई विशेष उपयोग नहीं होने से किसी गरीब की प्यास नहीं बुझ पाएगी। जबकि पास में ही थाने के पास अंदर ट्यूबवेल लगी हुई है अगर इनको कोई जरूरत होती तो अंदर से पाइपलाइन डालकर पानी ले सकते थे, लेकिन पद और चुनाव नेताओं ने अपनी दावेदारी साबित करना शुरू कर दिया है इसकी भेंट सबसे पहले विधायक मद से स्वीकृत ट्यूबवेल हुई। इस ट्यूबवेल की आवश्यकता सबसे ज्यादा भागल- पीतमपुरिया रोड भड़ाना बस्ती के पास थी, जहां से आने जाने वाले आम राहगीर एवं मेघवाल बस्ती की पानी की जरूरत भी है जो पूरी हो सकती थी, एवं सबसे ज्यादा जरूरत खेत पर आने जाने वालों के लिए बीच में कहीं पीने का पानी की व्यवस्था नहीं है यह सब जानते हुए भी इन लोगों ने यह ट्यूबवेल अपनी राजनीतिक मांसाओं की बलि चढ़ा दी।

इन ट्यूबवेल की यहां थीआवश्यकता 

गुढ़ा वार्ड नंबर 19 मेघवाल मोहल्ला, जहां आसपास के लोग कई दूर दूर से पानी लाने को मजबूर है।किरकिचौकी रोड़ वार्ड नंबर 13 गुवारिया, मुस्लिम मोहल्ला, वार्ड नंबर 15 चावण्डा माता जवाहरनगर, जहां चामुण्डा माता के यहां साल में लगभग आधा दर्जन प्रोग्राम में सैकड़ों श्रदालुओं को पानी अति आवश्यकता थी, गौरतलब बात तो ये है कि मुस्लिम समुदाय - मंसुरी, शेख, निलगर, मुस्लिम सिंधी, पठान, शाह फकीर आदि आम मुस्लिम समाज का सामुहिक गुलशन गार्डन मत्स्या तालाब पेयजल टंकी के सामने वहां अति आवश्यकता थी लेकिन भेदभाव के कारण सिर्फ एक समाज के नोहरे में ट्यूबवेल लगवाई गई।

ट्यूबवेल की अति आवश्यकता थी वहां एक भी स्थान पर ट्यूबवेल नहीं लगी। जब से नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हुआ है तब से नेताओं ने अपनी छाप छोड़ने के लिए तरह-तरह के उपक्रम (हथकंडे) करने चालू कर दिए हैं और इन्हीं उपक्रमों को चलते विधायक मद से जारी ट्यूबवेल राजनीति चर्चा की भेंट चढ़ गई।

 

Similar News