उदयपुर, । सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की नववर्ष की प्रथम बैठक गुरुवार को सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य एवं नवमनोनीत अध्यक्ष दीपक सिंघवी की अध्यक्षता में 100 फीट रोड स्थित रॉयल हिस्टोरिया इन सभागार में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर फत्तावत ने कहां कि वर्ष 2025 में बीजेएस डॉ. अंजलि जैन के नेतृत्व में ृ1111 ऑर्गन डॉनेशन संकल्प पत्र भरवाएगा। साथ ही बीजेएस प्रोफेशनल फॉरम के गठन की घोषणा करते हुए यशवंत कोठारी को प्रथम संयोजकीय दायित्व सौंपा गया। बीजेएस संस्थापक शांतिलाल मुथा के निर्देशन में पुना स्थित प्रधान कार्यालय से निर्देशित वर्ष भर के फाउण्डेशन कार्यक्रम के साथ-साथ सोशियल रिफार्म, एज्यूकेशन एवं केरियर, हेल्थ एण्ड वेलनेस, स्कील्स इन्टरप्योनियरशिप व नेटवर्किंग से सम्बन्धित सभी आयोजन किए जाएगें।
नव मनोनीत अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए आव्हान किया कि सुचारू एवं सुव्यस्थित संगठन संचालन के लिए मेन विंग, लेडिज विंग, युथ विंग एवं गल्र्स विंग को सक्रिय एवं सजग बनाया जाएगा। संगठन के प्राइम प्रोजेक्ट स्मार्ट गल्र्स, हैप्प्पी फैमिली, मेट्रोमोनियल मिट, केरियर काउंसलिंग, बिजनेश डवल्बमेन्ट व जल संरक्षण के कार्यों को गति प्रदान दी जाएगी।
- इन्हे किया सम्मानित
बीजेएस 2025-26 राज्य स्तरीय कार्य समिति में श्याम नागोरी, महेन्द्र तलेसरा, विरेन्द्र महात्मा, धीरेन्द्र मेहता, विकास जैन, विजय लक्ष्मी गलूंडिया, प्रवीण नवलखा को मनोनीत किए जाने पर मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
- महिला विंग ने लिया संकल्प
बीजेएस लेडिज विंग की नव मनोनीत अध्यक्षा मीना कावडिय़ा ने बताया कि महिला सशक्तिरण के अन्तर्गत 100 महिलाओं की एक बिग्रेड बनाकर सामाजिक कुरुतियां समाप्त करने का अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष यशवंत कोठारी द्वारा तथा आभार कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समन्वयक चन्द्रप्रकाश चोरडिया, संभागीय अध्यक्ष विकास जैन, स्मार्ट गल्र्स प्रभारी धीरेन्द्र मेहता, मयंक मेहता, नीतू गजावत, दीपक बोल्या, विजय कोठारी, सुनील सुराणा, सौरभ गोलछा, निरज सिंघवी आदि ने सम्बोधित किया।
