कार से 130 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद

Update: 2025-02-18 17:41 GMT


   चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 130 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा और एक देशी पिस्तौल सहित पांच कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस उप निरीक्षक घेवरचन्द के नेतृत्व में पुलिस दल ने कल रात केसरपुरा से अगोरिया जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। नाकाबन्दी के दौरान निम्बाहेडा की तरफ से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो चालक नाकाबंदी तोड़कर कार को कच्चे रास्ते की तरफ ले गया और अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर भाग गया। 

Similar News