69 वी जिला स्तरीय बाक्सिंग एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन

Update: 2025-09-08 10:36 GMT

चित्तौडगढ़ BHN


69 वीं जिला स्तरीय अंडर 17 व 19 बालक –बालिका बाक्सिंग व बास्केटबाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन यूरोपीयन इंटरनेशनल सी. से. स्कूल  के तत्वाधान में हुआ I प्रतियोगिता का पदक वितरण व समापन समारोह  आयोजित हुआ संसथान कोर्डिनेटर भावना जैन ने बताया की आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चित्तोडगढ़ विधायक   चंद्रभान सिंह आक्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  सुरेश झंवर, सुशील शर्मा,  शलेन्द्र झंवर ,  ओमप्रकाश शर्मा एवं   दिलीप जैन परिवेक्षक, श्रीमती रेखा चौधरी खेलकूद प्रभारी आदि का  संस्थान डाइरेक्टर डॉ ज्ञानसागर जैन ने उपरना ओढाकर  स्वागत किया I इसके बाद छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया I

विधायक  चंद्रभान सिंह आक्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा जितने वाली टीमो को बधाई दी व पदक वितरण किये जिसमे बास्केटबाल 19 वर्ष छात्र में एम.जी.जी.एस. ओछडी प्रथम पीमश्री गंगरार द्वितीय डी.पी.डब्लू.एस. निम्बाहेडा तृतीय रही I 17 वर्षीय छात्र वर्ग में डी.पी.डब्लू.एस. निम्बाहेडा प्रथम, सेंट्रल अकादमी, चित्तोडगढ़ द्वितीय, एम.जी.जी.एस. ओछडी तृतीय, यु.एस.ओस्तवाल, मंगलवाड चतुर्थ रहे I 19 वर्ष छात्रा में पाटनी पब्लिक स्कूल निम्बाहेडा प्रथम, पीमश्री चित्तोडगढ़ द्वितीय, बी.एस.के. चंदेरिया तृतीय, सेंट्रल अकादमी, चित्तोडगढ़ चतुर्थ रहे I 17 वर्ष छात्रा में संस्कार स्कूल चित्तोडगढ़ प्रथम सेंट्रल अकादमी, चित्तोडगढ़ द्वितीय, बी.एस.के. चंदेरिया तृतीय डी.पी.डब्लू.एस. निम्बाहेडा चतुर्थ रहे सभी विजेता टीम को  चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा पदक वितरण किया गया I संस्था प्रधान ज्ञानसागर जैन द्वारा आभार प्रदर्शन कर सभी आए हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, खेलकूद प्रभारी पर्यवेक्षकों, दलनायको, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले हर एक व्यक्ति का आभार प्रदर्शन किया तथा ये बताया कि इस प्रतियोगिता में 512 से अधिक बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने तथा 165 से अधिक बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया है  Iकार्यक्रम  का संचालन संगीता अरोरा व नीलम शर्मा ने किया I

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: भारत में खेलने से इनकार के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को दी जगह