सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सेवा कार्य का आयोजन

Update: 2025-12-16 09:22 GMT

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को सेवा एवं समर्पण भाव के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के नेतृत्व में हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए यह पहल मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण बनी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सेवा ही संगठन” के सिद्धांत पर कार्य करती है। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री  गौतम दक का सार्वजनिक जीवन जनसेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है, इसी भावना के साथ उनका जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री गौतम दक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला उपाध्यक्ष

सी पी नामधराणी, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, शैलेन्द्र झंवर, सुनील जागेटिया, सह संयोजक आशीष शर्मा, नगर उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर सोनी, अर्जुन जोनवाल, शांतनु काबरा, राजन माली, नवीन तनेजा, शुभम सुखवाल, मोहित गोस्वामी, विनित तिवारी, अभिषेक योगी, पंकज सेन, लोकेश समदानी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Similar News