चित्तौड़गढ़ | माहेश्वरी प्रगति संस्थान, चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा में अशोक अजमेरा को अगले सत्र के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया, निवृतमान अध्यक्ष प्रह्लाद राय हेडा ने संस्थान के क्रिया कलापों एवं कार्य विधि पर प्रकाश डाला ,निवृतमान सचिव राजेश काबरा ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया,जिसका सभी सदस्यों ने एक मत से अनुमोदन किया,
युवा संगठन के अध्यक्ष कुलदीप जागेटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष के साथ साथ सचिव पद पर ललित आगाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल बाहेती का मनोनयन किया गया,वरिष्ठ सदस्य सुरेश चेचाणी ने संस्थान के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी घोषित कर सामाजिक संगठन को नई ऊंचाईयों प्रदान करे,संरक्षक मंडल के सत्य नारायण मूंदड़ा ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चयन करने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं बधाई प्रेषित की,
संस्थान की बैठक में रमेश। मु रोटियां,सुरेश कल,बनवारी सोमानी,अनिल बाहेती,गोपाल जागेटिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए