निंबाहेड़ा में यहां रानी खेड़ा रोड़ पर इंडस्ट्रीज़ एरिया,मधुवन कॉलोनी में स्थित श्री करणी कल्याण हॉस्पिटल में शनिवार को एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ता स्वर्गीय दीपक वैष्णव की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना एवं छोटी सादड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान विक्रम आंजना, विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी एवं किराना व्यापार संघ एवं अग्रवाल समाज के नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। प्रारंभ में अतिथियों ने स्वर्गीय श्री दीपक वैष्णव की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विशाल रक्तदान शिविर आरंभ करवाया। रक्तदान शिविर में अपने साथी स्वर्गीय दीपक वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा साथियों ने बढ़चढकर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 204 यूनिट रक्तदान हुआ।
विशाल रक्तदान शिविर में टीम करणी कल्याण हॉस्पिटल के गिरिराज वैष्णव,कमलेश जेठवानी,सूर्यप्रकाश सोलंकी, CA रवि शर्मा,डॉ. हर्षित सोलंकी,डॉ. निष्ठा चारण, रेहाना खान,वसीम खान, प्रीतेश वर्मा,लक्ष्मी सालवी,अनिल गायरी,नेहा खान,प्रसन दोसी,
अभिषेक पासवान सहित एन.एस.यू. आई. परिवार का सराहनीय योगदान रहा।