प्रयागराज महाकुंभ में भागवताचार्य मौड़ सुनाएंगे हनुमत चरित्र कथा

Update: 2025-01-20 05:44 GMT


चित्तौड़गढ़ :-उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है गंगा पट्टी में लगने वाले बैरागी कैंप सेक्टर नंबर 18 के पुराने जीटी रोड ,अन्नपूर्णा मार्ग के मुहाने पर झुंसी गांव की तरफ से मेला क्षेत्र में प्रवेश करने पर दाई लाइन के पहले प्लॉट में मीरा मेवाड़ खालसा संचालित हो रहा है प्रयागराज महाकुंभ के पावन अवसर पर मीरा मेवाड़ खालसा के महामंडलेश्वर महंत संत चेतन दास महाराज के द्वारा एक माह तक आयोजित धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं इसमें अखंड राम धुन ,शिव पुराण,श्रीमद भागवत, नानी बाई का मायरा आदि कथाएं हो रही है इसके अंतर्गत 27,28 जनवरी से चित्तौड़गढ़ के भागवताचार्य पंडित जनार्दन मौड़ के द्वारा श्री हनुमानजी महाराज की लीलाओं, चरित्रों का वाचन किया जाएगा मीरा मेवाड़ खालसा में संत श्री रामसागर दास, संत श्री अनूजदास संत, श्री रामपाल, इंद्रमल चौधरी ,जगदीश ,पंडित ओमप्रकाश उपाध्याय, कमलेश खंडेलवाल आदि के सानिध्य में कुशल कारीगरों के द्वारा नए-नए भोजन पकवान आदि बनाकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप दिया जा रहा है एवं पधारे में भक्तों के आवास की व्यवस्था भी की जा रही है जिसमें जिसमें हजारों संतो का भंडारा एवं भक्त महाप्रसाद प्राप्त कर रहे हैं दूसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या को किया जाएगा इसमें राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र एवं अन्य प्रांतों के सभी भक्त भाग लेंगे I

यह जानकारी परशुराम भागवत सेवा समिति के हरिओम मौड़ ने दी 

Similar News