चित्तौड़गढ़
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने पर चितौड़गढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जश्न मनाया गया। सांसद सी पी जोशी, जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर डीजे पर नृत्य करते हुए आतिशबाजी कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान
सी पी जोशी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल 10 साल तक भ्रष्टाचार में डूब गए थे। उन्होंने शीश महल बनाए थे। शराब घोटाला किया। लेकिन आज केजरीवाल के शासन का दिल्ली में अंत हो गया है। कमल का फूल खिला है। केजरीवाल खुद अपनी सीट से हार गए। बहुत खुशी की बात है कि अब दिल्ली का विकास होगा। केजरीवाल की सरकार दिल्ली के अंदर थी और इसी कारण से दिल्ली को पीछे धकेल दिया था। आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भ्रम फैलाकर इस देश की अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया । उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अगर सरकार में आएगी तो आरक्षण समाप्त करेगी। लेकिन जनता ने आज उसी का जवाब दिया है, उन्होंने जो आरोप लगाए थे और जो भ्रम फैलाया था वह बिल्कुल गलत था।
आप पार्टी ने चुनाव में फ्री के नाम पर जनता से वोट मांगने का काम किया था। आज इस पर विराम लगा है। मुद्दों के आधार पर जो चुनाव होने चाहिए थे उन पर आप पार्टी के कारण रोक लग गई थी। लेकिन पुनः इस बार देश और दिल्ली में लोकतंत्र पैदा होगा।इस दौरान जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, डुंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित, हर्षवर्धन सिंह रूद, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार,गौरव त्यागी, सरपंच श्याम लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा, सत्यनारायण कुमावत,विदुषी बिल्लु, शिवप्रकाश मंत्री, अनिल सुखवाल, रामप्रसाद जाट, लाल सिंह डुडी, अनंत समदानी, संजय सुहालका, चन्द्रशेखर सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अविनाश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, मंडल मंत्री विष्णु सेन, बंसती लाल सेन, नगर मीडिया प्रभारी लोकेश मिश्रा, हरीश गुरनानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पुरी, प्रहलाद टेलर, प्रकाश जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, गायत्री जोशी, जया पंवार, भारती वैष्णव आदि उपस्थित थे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद जोशी को दिल्ली स्थित आर के पुरम विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी जिसे बखुबी निभाते हुए एक माह से दिन रात एक कर निरंतर चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी। सांसद सी पी जोशी ने पी एम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कुशल चुनावी रणनीति बनाई। सांसद जोशी के कुशल और मजबूत चुनाव प्रबंधन के परिणाम स्वरूप भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने एकतरफा लगभग पन्द्रह हजार मतो से एतिहासिक जीत मिली।