भाजपा नगर अध्यक्ष चौधरी ने की मण्डल कार्यकारिणी गठित

Update: 2025-06-16 17:29 GMT

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक  चंद कृपलानी, सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन गाडरी की सहमति से निम्बाहेड़ा नगर मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया है।

नगर अध्यक्ष चौधरी ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर सोनी, गोपाल पंचोली, महिपाल सिंह राणावत, मनोज मालू, नरेश आमेटा, कुलदीप सिंह राठौड़, लव (लक्की) आहुजा, जगदीश चन्द्र माली तथा महामंत्री पद पर देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, कमलेश बुनकर को नियुक्त किया है।

चौधरी ने बताया कि इसी प्रकार कार्यकारिणी में प्रवक्ता पद पर सुनिल चाष्टा, मंत्री पद पर ओमप्रकाश नाथ, धर्मपाल जाट, आशीष बोड़ाना, कैलाश सेन, रतन वैष्णव, शिवदयाल कुमावत एवं कोषाध्यक्ष पद पर निलेश भूतड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठन में नव दायित्ववान पदाधिकारियों ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है

Tags:    

Similar News