भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ से की मुलाकात, की संगठनात्मक चर्चा

Update: 2025-02-20 11:17 GMT

 

चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने बुधवार को जयपुर विधानसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया जिलाध्यक्ष गाडरी ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ से संगठनात्मक चर्चा करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले की आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष गाडरी ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी कार्यकर्ता के रूप उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसका वे पुरी कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए सबका साथ सबका विकास की भावना से संगठन को मजबूत करेंगे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला मंत्री कर्नल सिंह काकरवा भी साथ रहे।

Similar News