भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जाट ने किया मण्डल कार्यकारिणी का गठन

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री चंद कृपलानी, सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी की सहमती पर पूर्वी मंडल कार्यकारिणी का गठन किया है।
पूर्वी मण्डल अध्यक्ष जाट ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल मेनारिया, कैलाश डांगी, दिपक सिंह सोलंकी, पप्पुलाल गुर्जर, इन्द्रादेवी मीणा, रमेशचन्द्र डांगी तथा महामंत्री पद पर राधेश्याम टेलर, राजेश धाकड, शैलेन्द्र पाटिदार को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार कार्यकारिणी में मंत्री पद पर नगेन्द्रपाल जीनगर, संजय टांक, डाडम गायरी, मुकेश जाट, रोशन मीणा, सत्यप्रकाश मेनारिया, कोषाध्यक्ष पद पर महेश चारण, कार्यालय प्रमुख अशोक धाकड़, सोश्यल मीडिया प्रभारी पद पर महेश वैष्णव को दायित्व सौंपा गया है।