निम्बाहेड़ा।
राजस्थान के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रविवार को अपने निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 123 वां संस्करण सुना। इसके साथ ही भाजपा ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" के 123 वें संस्करण में जनता से सीधा संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण के अनेक पहलुओं पर विचार साझा किए। मोदी ने किसान कल्याण से लेकर युवा उत्थान तक, वैज्ञानिक नवाचार से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक, महिला सशक्तिकरण से लेकर पर्यावरण सरंक्षण तक, स्वच्छ भारत से लेकर सांस्कृतिक विरासत तक, हर विषय पर प्रधानमंत्री के विचार प्रेरणा से भरपूर और दिशा देने वाले रहे। प्रधानमंत्री ने आपातकाल की विभीषिका को याद करते हुए लोकतंत्र की मूल भावना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनता की शक्ति को नमन किया और कहा कि आपातकाल इतिहास की याद नहीं बल्कि लोकतांत्रिक चेतना का आह्वान था।
पूर्वी मंडल में कार्यक्रम सुनने के दौरान शक्तिकेन्द्र संयोजक लक्ष्मीनारायण जाट, बूथ अध्यक्ष प्रहलाद सेन, वरिष्ठ नेता लाभचंद सुथार, कंवर लाल जाट, बालचंद मीणा, हीरालाल गायरी, चेनराम गायरी, भगत दास वैष्णव, रामसिंह जाट सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।