बुधवार को सांसद खेल महाकुंभ के तहत भाजपा पदाधिकारी विभिन्न मंडलों में रहेंगे अतिथि
चित्तौड़गढ़। सांसद खेल महाकुंभ के तहत चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में चल रही खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में कल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न मंडलों में अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। भाजपा पदाधिकारी विभिन्न खेल मैदानों पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे। आयोजन के दौरान अतिथि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी सावा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर केली, देवी सिंह राणावत बोलो का सांवता, भैरूसिंह चौहान उण्डवा, मीठ्ठू लाल जाट अरनिया पंप, सुशीला जीनगर पटोलीया, श्रवण सिंह राव बागुण्ड,
हर्षवर्धन सिंह रूद चिकसी, सामरी,रघुवीर शर्मा अरनियापंथ, कैलाश मंत्री दौलतपुरा, धमाना, देवेन्द्र कंवर शम्भूपूरा, हेमेंद्र सिंह पारी, देशराज गुर्जर निलोद, नरेंद्र सिंह भुरकिया जरखाना, छगनलाल सिसोदिया मंगलवाड़, नंदलाल मेनारिया भाटोली, चन्द्रशेखर शर्मा नंगावली, देवीलाल जणवा कचुमरा, नंद किशोर लोहार भाणुदा, किशन अहीर संगेसरा, जानकीदास वैष्णव नपानिया, लक्ष्मी लाल मेनारिया लोठियाना, भेरूलाल गाडरी नेगड़ियां, बद्रीलाल जाट मेघपुरा, अशोक नौलखा प्रतापगढ़, लीलाशंकर धाकड़ शादी, घीसालाल मेवाड़ा रामपुरिया, कमलेंद्र सिंह हाड़ा कुंडाल, आरती बारेसा भैसरोदगढ़, अमर सिंह हाड़ा जावदा, कमलेन्द्र सिंह हाड़ा कुंडाल, राकेश लढ्ढा भादसोड़ा, विजय सिंह बानसेन, अर्जुनलाल जीनगर बागुंड आदि भाजपा पदाधिकारी विभिन्न मंडलों में अतिथि बनकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे और आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट सहित अनेक खेलों की प्रतियोगिताएं जारी हैं। भाजपा संगठन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक मंडल में पार्टी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से खेल महाकुंभ का माहौल और अधिक ऊर्जावान बने।