बाबा साहब अम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर भाजपा ने किया श्रद्धासुमन अर्पण

Update: 2025-12-06 13:30 GMT

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में शनिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर स्थानीय बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बाबा साहब के संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक न्याय पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar News