वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत केली में होगा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
By : vijay
Update: 2025-06-15 13:50 GMT
निम्बाहेड़ा। "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत 16 जून, सोमवार को निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत केली मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के विकास अधिकारी लक्षमण लाल खटीक ने बताया कि पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में इस महत्त्वपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत केली ग्राम से कमावास रोड सागर तट बालाजी मंदिर के समीप जल पूजन कर क्षेत्र से कचरा, प्लास्टिक एवं अपशिष्ट पदार्थों का निपटान किया जाएगा तथा लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।