बालक-बालिकाओं को मिलेगी सुविधा, विद्यालय तक पहुंच होगी सुगम

By :  vijay
Update: 2025-08-02 08:48 GMT

चित्तौड़गढ़  समग्र शिक्षा चित्तौड़गढ़ द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को वितरित किये जायेंगे कृत्रिम अंग एवं उपकरण। डाॅ. महावीर कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार एलिम्को से उपलब्ध कृत्रिम अंग एवं उपकरण व अधिगम सामग्री का वितरण दिनांक 06.08.2025 को श.मे.न.सिं.श.राउमावि चित्तौड़गढ़ के सभागार में किया जायेगा।

प्रमोद कुमार दशोरा अति. जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा चित्तौडगढ ने बताया कि सत्र 2024-25 में आयोजित मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेन्ट केम्प में स्थानीय चिकित्सा दल एवं भारतीय कृत्रिम अंग एवं उपकरण निर्माण निगम द्वारा चिन्हित पात्र विशेष आवश्यकता वाले बालक - बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करने उन्हंे शिक्षा एवं सामाजिक पुनर्वास प्रदान कराने की दृष्टि से आवश्यकतानुसार अभिशंषित सहायक उपकरण यथा 16 ट्राईसाईकिल, 17 व्हीलचेयर, 8 सीपी चेयर, 2 रोलेटर, 2 सुगम केन, अन्य बच्चों को अधिगम सामग्री वितरित की जायेगी। इस प्रकार कुल 104 बच्चों को सामग्री वितरण होगी।

डाॅं. लीला चतुर्वेदी सहायक परियोजना समन्वयक (समावेशी शिक्षा) ने बताया की एलिम्को के पुनर्वास अधिकारी कुणाल, समावेशी शिक्षा के हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति ब्ॅैछ के सहयोग से वितरित किया जायेगा। लोकेश नारायण शर्मा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की शिविर में लाभार्थी बालक - बालिका उनके अभिभावक या एस्कोर्ट, संदर्भ व्यक्ति ब्ॅैछ एवं शिक्षकों के साथ भाग लेंगे। शुभम संदर्भ व्यक्ति ब्ॅैछ समावेशी शिक्षा बताया की शिविर मे भाग लेने वाले लाभार्थी बालक-बालिका को शिविर स्थल पर अनिवार्यतः पंजीकरण कराना होगा। उपकरण इत्यादि प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अपना पहचान पत्र, उपकरण अभिशंषा की पर्ची प्रस्तुत करनी होगी। भाग लेने वाले संभागियों की किराया व भोजन व्यवस्था शिविर स्थल पर परियोजना द्वारा की जायेगी।   

Similar News