मातृकुंडिया में मुख्यमंत्री शर्मा के दौरे से क्षेत्र की जनता को निराशा हाथ लगी - चौधरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Update: 2025-02-10 11:18 GMT


आजराजस्थान के मुख्यमंत्री

चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भजनलाल शर्मा के चित्तौड़गढ़ में मातृकुंडिया दौरे को लेकर आमजन एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि

मुख्यमंत्री जी के मातृकुंडिया आगमन को लेकर आम जन एवं किसान वर्ग के साथ-साथ जाट समाज को अच्छी घोषणाओं की उम्मीद थी लेकिन मुख्यमंत्री आए देश विदेश की चर्चा करके चले गए और मातृकुंडिया जो की मेवाड़ का हरिद्वार माना जाता है और मेवाड़ वाशियो के आस्था का प्रतीक है जहां काफी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन यंहा पर 1 रुपए की घोषणा तक नहीं की,जिससे धर्म प्रेमी, किसान वर्ग में काफी निराशा एवं हताशा देखने को मिली

और विशेष तौर पर बड़ी दूर से लोग पशुपतिनाथ महादेव के प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए आए थे लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूरी तरह से सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया जिससे दर्शनार्थियों एवं भक्तजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा 25 वर्षों के अथक प्रयासो से भव्य मंदिर बना परंतु मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कारण दूर से आने वाले दर्शनार्थियों को बिना दर्शन के ही लोटना पड़ा, जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई

मुख्यमंत्री जी ने अपने भाषण में कहा कि हमारी सरकार ने 55% घोषणाएं 1 वर्ष में पूरी कर दी,

जबकि अभी तक 5 प्रतिशत घोषणाएं भी पूरी नहीं हो पाई,

केवल अपने झूठे भाषणों से थोथी वाहवाही लूटना चाहते हैं जो की बहुत ही निंदनीय है

साथ ही चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से आस थी की मातृकुंडिया बांध का पानी राशमी व कपासन क्षेत्र को मिले लेकिन इसके बारे में भी घोषणा नहीं की जिससे किसान वर्ग निराश है मेवाड़

क्षेत्र में रोजगार को लेकर क्षेत्र काफी विकसित हो सकता है एवं नए उद्योग स्थापित हो सकते हैं लेकिन युवाओं के रोजगार के लिए एवं नौकरी के लिए कुछ भी घोषणा न कर कर युवाओं के साथ भी छलावा किया है जिसकी कांग्रेस पार्टी गौर निंदा करती है एवं मुख्यमंत्री के दौरे को फेलियर घोषित करती है

Similar News