निम्बाहेड़ा में कांग्रेस को झटका, दीपक सगरावत भाजपा में शामिल

Update: 2026-01-09 15:00 GMT

निम्बाहेड़ा में राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब सीआईआईटी कम्प्यूटर एज्युकेशन संस्थान एवं रॉबिन स्कूल के संचालक दीपक सगरावत ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह कदम भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, क्षेत्रीय विधायक चंद कृपलानी की ईमानदार कार्यशैली और आमजन के प्रति सेवा भाव से प्रभावित होकर उठाया।

दीपक सगरावत का भाजपा में स्वागत पूर्व मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने उपरना ओढ़ाकर और मुंह मीठा करवाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक चंद कृपलानी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। वहीं दीपक सगरावत ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जनसेवा के उद्देश्य से पार्टी से जुड़े हैं।

Similar News