सहकारी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विधायक आक्या को सौंपा ज्ञापन
By : vijay
Update: 2026-03-29 16:57 GMT
चित्तौड़गढ़। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जिला इकाई ने राज्य सरकार से अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि समिति ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों के लिए स्पष्ट कैडर अथॉरिटी, नियुक्तियों में आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने और 10 मार्च 2017 से पूर्व नियुक्त कार्मिकों के नियमितीकरण की मांग कर रही है। विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री को पत्र लिखकर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।