सहकारी समिति कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री गौतम दक से की मुलाकात
By : vijay
Update: 2026-03-29 17:10 GMT
चित्तौड़गढ़। अपनी लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे सहकारी समिति कर्मचारियों ने रविवार को राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक से मुलाकात की। डूंगला प्रवास के दौरान यूनियन जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंत्री दक ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सहकारी कर्मचारियों के हितों के संरक्षण तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।