जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर कल 8 फरवरी को निम्बाहेड़ा में होगा आयोजित
निम्बाहेड़ा । हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान स्टेट हज कमेटी की सरपरस्ती से जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिला हज कमेटी चित्तौड़गढ़ एवं हज खिदमत कमेटी निम्बाहेड़ा की जानिब से जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर आगामी 08 फरवरी रविवार को निम्बाहेड़ा मेव जमात खाने में सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा।
हज खिदमत कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी ने बताया की कार्यक्रम को लेकर एक बैठक शनिवार शाम सोनाली कलेक्शन सब्जी मंडी निम्बाहेड़ा में रखी गई जिसमें कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिरकत की, बैठक में आगामी 8 फरवरी 2026 को मेव जमात खाना निम्बाहेड़ा में जिले के सभी हज यात्रियों के लिए हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर आयोजित कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम 8 फरवरी रविवार को सुबह 9 बजे शुरू होगा व राज्य सरकार द्वारा चयनित जिले के कुल 166 हज यात्रियों को हज यात्रा प्रशिक्षण के साथ टीके लगाए जाएंगे।
इस बार हज खिदमत कमेटी के पदाधिकारियों का ड्रेस कोड भी नए अंदाज में दिखने वाला है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी सऊदी अरब से मंगवाई गई ड्रेस सफेद कुर्ता, लाल रुमाल और सर पर रिंग सेट पहनेंगे, बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को ड्रेस भी वितरित कर दी गई है।
सदर अजमेरी ने चित्तौड़गढ़ जिले के सभी हज यात्रियों से आग्रह किया है कि वे टीकारण एवं प्रशिक्षण शिविर में तय समय पर जरूरी दस्तावेज अपने साथ प्रत्येक हज यात्री एक पासपोर्ट साइज फ़ोटो, ओरिजनल पासपोर्ट, आधार कार्ड, मेडिकल रिपोर्ट अवश्य साथ लाने की गुजारिश की है।
चित्तौड़गढ़ हज कमेटी जिलाध्यक्ष उबैद खान ने बताया कि इस वर्ष हज यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण हज यात्रियों की सहायता के लिए पांच काउंटर लगाए जायेंगे।
हज खिदमत कमेटी के सचिव हाजी अख्तर पटेल ने बताया कि इंडियन रूपीस को सऊदी अरब के रियाल में बदलवाने के लिए भी एक काउंटर अलग से लगाया जाएगा, जिस पर हज यात्री आसानी से अपने रुपए बदलवा सकेंगें। हाजी पटेल ने सभी हज यात्रियों से गुजारिश की है कि जो हाजी रुपए बदलवाना चाहते है वो इंडियन रुपया साथ में जरूर लेकर आवें।
प्रोग्राम के दौरान सुबह अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी और जौहर की नमाज का इंतजाम मंसूरी जमात खाना निम्बाहेड़ा में रहेगा। जिसके बाद सभी हज यात्रियों एवं मेहमानों के लिए खाने का प्रोग्राम भी रहेगा।
बैठक में कमेटी के कोषाध्यक्ष अब्दुल कलाम एडवोकेट, नायब सदर हाजी भूरू जागीरदार, हाजी कल्लू बा मंसूरी, हाजी जफर खान, सलाहकार मोहम्मद फारूक छिपा, हाजी जाहिद खान, इमरान खान, सादिक खान, अनीस अहमद, भाया बैट्री सहित सभी कमेटी मेंबरान मौजूद थें।
