निम्बाहेड़ा। जैन सोशल ग्रुप निम्बाहेड़ा मेन द्वारा दीपावली मिलन समारोह 2025 का आयोजन रविवार, 9 नवम्बर को अम्बा माता परिसर पर उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के मंगलाचरण से हुई, जिसे दीपिका नागौरी एवं मोनिका छाजेड़ ने प्रस्तुत किया। ग्रुप अध्यक्ष माणक चपलोत ने स्वागत उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत तथा पूर्व अध्यक्ष कमल नाहर (उदयपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सुरेश सिंघवी और नेहल नागौरी के गीतों ने माहौल को मधुर बना दिया।
लेडी डायरेक्टर्स स्वर्णलता जैन व तनुजा पामेचा द्वारा हाउजी गेम तथा शिल्पा जैन द्वारा कपल गेम एवं कप उठाओ प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सोनल सांखला ने जोशपूर्ण अंदाज में किया। इस अवसर पर लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
