सांसद खेल महाकुंभ में उमड़ा जोश .शहीद सिंह शक्तावत विद्यालय में शुभारंभ

Update: 2025-10-10 13:26 GMT

चित्तौड़गढ़  सांसद खेल महाकुंभ के तहत शुक्रवार को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एक भव्य समारोह में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सी. पी. जोशी तथा विशिष्ट अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या थे। उत्साहित खिलाड़ियों और दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच सांसद जोशी ने खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। “सांसद खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि उक्त विचार सांसद सी पी जोशी ने शुक्रवार कोशहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत विद्यालय में सांसद खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर व्यक्त किये। जोशी ने युवाओं से नशा मुक्त जीवन और खेलों के माध्यम से सशक्त भारत निर्माण का आह्वान किया। जोशी ने इस अवसर पर ‘स्वदेशी — हर घर स्वदेशी’ का संदेश देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में खेल भी एक बड़ा माध्यम है, क्योंकि यह युवा शक्ति को संगठित कर देश की प्रगति में योगदान देता है।

सांसद जोशी ने स्वयं क्रिकेट की बैटिंग करके क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया तथा कबड्डी मैट पर उतरकर खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। उनके इस अंदाज़ ने पूरे स्टेडियम में जोश और उत्साह को और दोगुना कर दिया।‌ विशिष्ट अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति उर्जा की भावना को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नारी–पुरुष समान भागीदारी के साथ खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सांसद खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ एक ऐतिहासिक अभियान है, जो गांव-गांव में छुपी प्रतिभाओं को उजागर कर रहा है। त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल संस्कृति को बल मिलता है और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल महाकुंभ के लोकसभा संयोजक श्रवण सिंह राव, भाजपा

जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, प्रधान देवेंद्र कंवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान

क्रिकेट,रस्साकसी और वॉलीबॉल की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्रिकेट में 18 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि कबड्डी में भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। खास बात यह रही कि शास्त्री नगर की महिलाओं और शारीरिक शिक्षकों की महिला टीम ने करवा चौथ जैसे पारंपरिक पर्व के दिन भी खेल भावना का परिचय देते हुए मैदान में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया।

पूरे स्टेडियम में जोश, उल्लास और तालियों की गूंज के बीच खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, जिला उपाध्यक्ष सी पी नामधराणी, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला प्रवक्ता संजू लढ्ढा, दीपक शर्मा, सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इन्द्रा सुखवाल, अल्का चतुर्वेदी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, शैलेंद्र झंवर, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश आमेरिया, नवीन पटवारी मंचासिन रहे। संचालन पारस टेलर ने किया आभार नगर संयोजक अविनाश शर्मा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधानसभा सह संयोजक जितेंद्र शर्मा, आशीष सिकलीगर, दीपक पटवारी, हरीश गुरनानी, आकाश भाटी,

अभिषेक चांवला, निलेश निलमणी, जगपाल सिंह, हिमांशु जाजू, महेंद्र सिंह,

रेखा चौधरी, पारस टेलर, धर्मेंद्र चावला, उमेश चावला, राजकुमार खटीक, तिलकेश टेलर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।‌ यह आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती दे रहा है।

Similar News